बस्ती, जुलाई 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण (यूपी नेडा) के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार यादव ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्रों के सापेक्ष विद्युत मीटरों का नेट मीटरिंग/ग्रिड संयोजन शीघ्र कराए जाने के लिए कहा है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह की ओर से इस विषय को उठाते हुए कहा गया कि जनपद के अनेक लाभार्थियों के आवासों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटरों का नेट मीटरिंग /ग्रिड संयोजन समयबद्ध रूप से नहीं किए जाने के कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रा...