फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- फर्रुखाबाद। शहर में लगी सिग्नल लाइटों का पालन अभी वाहन चालक नहीं कर रहे हैं। यहां से गुजरने वाले टेंपो चालक हों या फिर दोपहिया वाहन चालक सिग्नल लाइटों पर गौर ही नहीं करते हैं। कुछ टेंपो चालकों की तो यहां पर बेठे होमगार्ड से नोकझोंक तक हो चुकी। टेंपो चालकों का कहना है कि उन्हें लाइटों के नियमों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। दूसरी तरफ लोगों का कहना हैकि यातायात नियमों का पालन नहीं होने से सड़क पर दिक्कतें होती हैं। बेहतर होगा कि टेंपो चालकों को ट्रैफिक सिग्नलों के बारे में बताया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...