घाटशिला, मई 18 -- धालभूमगढ़। सीओ मनोहर लिंडा ने अंचल के नागरिकों से ईंधन और तेल को ले सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों को अवगत कराया पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच भारत सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार देश में तेल का सुरक्षित भंडार बनाए हुए है। जिले और अंचल में भी ईंधन की आपूर्ति उचित मात्रा में है। साथ ही जिला प्रशासन और तेल कंपनियां सतत निगरानी में हैं। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। क्षेत्र में ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान ना दें। आवश्यकता अनुसार ही अपने वाहन में ईंधन की खरीदारी करें। सतर्क रहें, सहयोग करें और सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...