रामगढ़, अप्रैल 30 -- रामगढ़/रजरप्पा। एक प्रतिनिधि मोर बांदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की पानी और बिजली की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया परिणाम स्वरूप प्रबंधन के हॉस्टल खाली करने के आदेश के बाद अब बच्चे हॉस्टल छोड़कर अपने घर जाना शुरू कर दिए हैं गुरुवार को बड़ी संख्या में फर्स्ट ईयर के बच्चे हॉस्टल छोड़कर अपने-अपने घर चले गए हालांकि विद्यार्थियों को कहना था कि प्रबंधन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि 10 दिनों के बाद जब हुए कॉलेज पहुंचेंगे तो बिजली और पानी की समस्या का समाधान हो चुका होगा बुधवार को करीब 6 घंटे छात्रों के विरोध के बावजूद सरकारी स्तर पर किसी भी पदाधिकारी ने उनकी कोई सुध नहीं लिया। प्रबंधन की ओर से भी समाधान के नाम पर फर्स्ट ईयर की कक्षाएं 10 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई। कक्षा स्थगन आदेश में लिखा ग...