बिजनौर, जनवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से नांगल सोती के खादर क्षेत्र में गन्ने की फसल उजाड़ने और किसानों पर दर्ज मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पांचवे दिन वन-विभाग कार्यालय पर शीतलहर के दौरान भी खुले आसमान के नीचे भाकियू टिकैत का धरना प्रदर्शन जारी रहा। महेन्द्र सिंह ने कहा कि वन-विभाग का इलाज किया जाएगा और जब तक किसानों को कृषि भूमि नहीं मिलेगी सघर्ष तब तक जारी रहेगा। गन्ने की नष्ट फसल का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ मामले वापस लिए जाएंगे तब तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ब्लाक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि वन-विभाग के भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय पर तालाबंदी, सड़‌क जाम, महापंचायत भी...