अमरोहा, फरवरी 21 -- आवारा कुत्तों और गोवंशीय पशुओं को पकड़वाने में नाकामी, चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने, बिजली बिलों में सुधार न होने तथा मांग के बाद भी अतरासी चौराहे पर गोल चक्कर निर्माण न होने से नाराज भाकियू शंकर ने 24 फरवरी से एसडीएम कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर चौधरी ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर गत दिनों अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। कोई एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में 24 फरवरी से आंदोलन शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नेत्रपाल सैनी, लोकेश सिंह, राजपाल सैनी, सीताराम सैनी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.