गंगापार, मार्च 7 -- शनिवार को तहसील बारा के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम आपूर्ति विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में अधिकारियों के निर्देश के बावजूद निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे फरियादी मायूस हो रहे हैं। समाधान दिवस में अधिकांश अधिकारी ही नहीं मौजूद रहते हैं। समाधान दिवस प्रभारी लगातार तीन समाधान दिवस से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हैं किंतु बेअसर है। शनिवार दिवस में हमेशा की तरह ग्राम पंचायत गोबरा सोनौरी में सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया गया है और पुनः आश्वासन दिया गया है। इसी तरह विभिन्न गांवों से सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा करने की शिकायतें आई है। समाधान दिवस में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम, तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी,एसओ घूरपुर दिनेश सिंह सहित अन्य वि...