गंगापार, फरवरी 28 -- राजस्व कर्मियों की कमी और अधिकारियों की उपेक्षा के चलते मांडा थाने के समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या का समाधान न होने से लोगों में काफी निराशा है। मांडा के समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आये। शनिवार को मांडा थाने के समाधान दिवस में आयी राजापुर की रामादेवी का कहना है कि वे हर समाधान दिवस में आती हैं, लेकिन उनके जमीन का विवाद हल नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि शनिवार को मांडा थाने के समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आये। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद सरोज व मात्र चार लेखपाल मेजा क्षेत्र के मौजूद रहे। मांडा क्षेत्र के दो दर्जन ग्राम पंचायत कोरांव तहसील में हैं, लेकिन कोरांव क्षेत्र का एक भी लेखपाल समाधान दिवस में नहीं आया। समाधान दिवस का संचालन अतिरिक्त इंस्पेक्टर मांडा माधव ...