जमुई, नवम्बर 17 -- जमुई, निज प्रतिनिधि जमुई शहर की साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ढुलमुला गयी है। शहर के वार्डो की गालियों में नगर परिषद के लाख कोशिश के बावजूद कूड़े का अंबार लगा रहता है। कही सड़कों पर नाले का गंदा पानी जमा पड़ा है तो कहीं कूड़े से बदबू की दुर्गंध निकल रही है। 30 वार्डो की साफ सफाई पर नगर परिषद की और से करीब 70 लाख रुपए की राशि हर माह खर्च की जाती है। इस सवाल पर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बताने से गुरेज करते हैं। सूत्रों की मानें तो हर माह साफ सफाई के नाम पर नगर परिषद के कर्मियों के बीच लाखों रुपए का बारा न्यारा होता है। शहर के वीआईपी कॉलोनी स्थित अशोक टावर के समीप नाले जाम रहने की वजह से महीनों दिन से सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा है। कुछ यही हाल नीमा भचियार स्थित मिडिल स्कूल के समीप देखा गया। आलम है कि सफाई के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.