नहीं सुधरे टूटे खम्भे-तार, अंधेरे में डूबे 150 गांव
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के गैसड़ी, पचपेड़वा और जरवा क्षेत्र में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे धराशायी हो गए, जबकि विद्युत तार टूटकर सड़कों और खेतों में गिर पड़े। इससे लगभग 150 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। हालांकि विद्युत विभाग की टीमों ने रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन शनिवार शाम तक 35 से अधिक गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, अंधेरे में डूबे 150 गांव के लोग घरों में लगे पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों की नींद हराम हो गई। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.