बुलंदशहर, मार्च 17 -- नगर में रसोई गैस का संकट अब भी बरकरार है। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। लगातार जारी इस समस्या से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग को लेकर काफी परेशानी हो रही है। कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कई उपभोक्ताओं को ओटीपी तक नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर में चल रही तकनीकी गड़बड़ी के कारण बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस संकट के बीच कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी भी बढ़ गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कई लोग घंटों लाइन में लगने ...