नहीं लौटाए रुपये तो महिला व युवती ने ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा
संभल, मई 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर ऑटो चालक ने महिला व उसके परिवार के सदस्यों को सड़क किनारे उतार दिया। महिला ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ऑटो दौड़ाने लगा। इस दौरान महिला व उसके परिवार की युवती चोटिल हो गईं। महिला व युवती ने ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा लेकिन उसके बाद भी वह बगैर रुपये लौटाए ऑटो लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मुरादाबाद के मंगूपुरा गांव निवासी दयावती बुधवार को परिवार के बच्चों व एक युवती के साथ ऑटो 250 रुपये में तय करके रिश्तेदारी में आ रही थी। चालक ने महिला व उसके परिवार के सदस्यों को मुरादाबाद मार्ग पर बिजलीघर के पास उतार दिया। दयावती ने पांच सौ रुपये का नोट दिया और जब रुपये वापस मांगे, तो चालक ने ऑटो आगे बढ़ा दी, लेकिन महिला ने चालक को पकड़ लिया। ऐसे में चालक ने ऑटो से कुछ दूर महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.