नई दिल्ली, जून 2 -- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे महिला कूद गई। घमुरिया गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई, जबकि उसका करीब डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस के सामने महिला की पहचान सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। सोमवार देर रात डीएफसी रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर महिला ने बच्चे के साथ कूद गई। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। महि...