बदायूं, फरवरी 15 -- वजीरगंज, संवाददाता। हाईवे किनारे लगे दो अलग-अलग ट्रांसफार्मरों से चोर तेल और कॉपर चोरी कर ले गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को परेशानी हुई। घटना के बाद विद्युत निगम के जेई थाने पहुंचे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया। जेई का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद विवाद बढ़ा तो जेई ने लाइनमैन को बुलाकर थाने की बिजली सप्लाई कटवा दी। पुलिस ने थाने की बिजली सप्लाई काटे जाने से इनकार किया है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित सैयद डिग्री कॉलेज के पास का है, जहां शुक्रवार रात एक ट्रांसफार्मर से चोर तेल चोरी कर ले गए। इसके अलावा हाईवे किनारे एक फैक्ट्री के पास लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से भी कॉपर और तेल चोरी कर लिया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.