नहीं लगा वाटर कूलर, हैंडपंप के पास गंदगी
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भीषण गर्मी में जिला प्रशासन की ओर से लगभग सार्वजनिक स्थानों पर पानी पीने के लिए घड़े रखवा दिए गए हैं। गर्मी में एक झटके में ही घड़े खाली हो जाते हैं। इन्हें दिन के समय में कई बार भरवाया जाता है जिससे कि दूर से आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में पानी को लेकर कोई दिक्कत न हो सके। तहसील सदर और डीआईओएस कार्यालय में तो वाटर कूलर तक का इंतजाम नहीं है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जब सरकारी दफ्तरों की पड़ताल की तो कुछ इस तरह की हकीकत सामने दिखायी पड़ी। सदर तहसील में रोजाना ही सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। मगर यहां पर पानी के सही इंतजाम नहीं हैं। परिसर में हैडपंप तो लगा है मगर हैडपंप के आस पास गंदगी की वजह से लोग इसका पानी पीने से भी दूर रहते हैं। भीषण गर्मी में शीतल जल तलाशते हैं। मगर उन्हें उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.