अररिया, जनवरी 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनजागरण समिति से लेकर स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाबजूद भी क्षेत्र में शादी की नीयत से नाबालिगों के घर से भागने की घटना पर विराम नहीं लग रहा है। आलम यह है कि पिछले एक साल में रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक शादी की नीयत से अपहृत सात नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पिछले साल बीते दस जुलाई से 21 जुलाई तक न सिर्फ सात नाबालिग लडक़ी को बरामद किया था, बल्कि अपहरण के मामले में संलिप्त लोगों को न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है। बावजूद इसके नाबालिग लड़की लड़के के शादी की नीयत से घर छोड़ने की घटना नहीं रुक रही है। बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया की अक्सर नाबालिग लड़की के शादी की नीयत से घर छो...