मथुरा, मई 2 -- जनपद की सड़कों पर बढ़ते यातायात नियमों का उल्लंघन करते युवा देखे जा सकते हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर, कार स्टंट करने से युवा नहीं चूक रहे हैं। ऐसे युवाओं के प्रति कार्रवाई की मांग को लेकर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरुकता समिति के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में यातायात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

युवाओं के खतरनाक स्टंट ज्ञापन में कहा क‍ि वर्तमान में जनपद में कुछ युवाओं द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए मॉडिफाइड वाहनों (विशेषकर थार, स्कॉर्पियो आदि) से खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। इन स्टंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे अन्य युवाओं में भी गलत संदेश जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा...