बाराबंकी, नवम्बर 26 -- सआदतगंज। मनरेगा में फर्जी ग्रुप फोटो अपलोड कर हाजिरी लगाने का खेल बदस्तूर जारी है। हालात ऐसे हैं कि कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक ही ग्रुप फोटो बार-बार अपलोड की जा रही है। लेकिन निगरानी नहीं हो रही जिससे धड़ल्ले से मनमानी कर हाजिरी लगाई जा रही है। रामनगर ब्लॉक की बड़ी पंचायतों में शुमार सआदतगंज ग्राम पंचायत में मनरेगा के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाने का क्रम लगातार जारी है। 25 नवंबर के मस्टर रोल संख्या 4862 से 4864 तक भोहरा कला से देशराज के घर तक खड़ंजा की दोनों पटरी सफाई व सुद्धीकरण कार्य के लिए 24 श्रमिकों की हाजिरी दिखाई गई। लेकिन फोटो वही पुरानी अपलोड कर दी गई। यह हाल केवल एक दिन का नहीं बल्कि रोजाना का है। सचिव से लेकर ब्लाक के जिम्मेदार इस की निगरानी नहीं कर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इस ...