नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज पर रोक लगा दी है। सीरीज 27 अप्रैल को जी- 5 पर रिलीज होने वाली थी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लॉरेंस ऑफ पंजाब को प्रसारित न किए जाने के आदेश जी5 को दिए। केंद्र सरकार द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने अदालत को बताया कि मंत्रालय ने मंच को इस सीरीज को जारी न करने की सलाह दी है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ऐसे कंटेंट के खिलाफ है, जो अपराध को महिमामंडित करता है और युवाओं को गलत दिशा में ले जाता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य अब तक 2600 से अधिक ऐसे लिंक...