सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण प्रमंडल के 95 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार मोदनारायण सिंह के निधन की खबर लगते ही मीडिया जगत में रविवार को शोक की लहर छा गई। उनके निधन की खबर मिलते ही सीवान समेत पूरे सारण प्रमंडल में शोक की लहर दौड़ गई। कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। शहर के सब्जी मंडी स्थित रजनी मार्केट स्थित उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार पैतृक गांव रघुनाथपुर में किया गया। उधर, परिजनों को सांत्वना देने भाजपा नेता जितेन्द्र स्वामी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.