अररिया, मार्च 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार को जिले के एकमात्र सीकेएम लॉ कॉलेज के संस्थापक डॉ. भुवन किशोर मिश्र 'भुवनेश' का निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे और पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गौरतलब है कि वे जिले के जाने-माने साहित्यकार भी थे। उनकी कविताएं और कहानियां विशेष रूप से प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु से प्रेरित मानी जाती थीं। उन्होंने दर्जनों पुस्तकों एवं कहानियों की रचना की थी। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आज बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में विधि की डिग्री लेकर सम्मानजनक पदों पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर गांव के निवासी थे। अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शिक्षाविदें के साथ-साथ साहित्यकारों ने दुख प्रकट किया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.