गुमला, जनवरी 25 -- गुमला। शिक्षाविद और समाजसेवी ईश्वर दत्त दुबे का शनिवार 88 वर्ष आयु में निधन हो गया। ईश्वर दत्त दुबे शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। वे टोटो हाई स्कूल के संस्थापक प्रधानाध्यापक रहे। इसके बाद एसएस हाई स्कूल गुमला में हिंदी शिक्षक के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दीं। बाद में समाजसेवा के उद्देश्य से उन्होंने नौकरी छोड़ दी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार में जुट गए।उन्होंने मध्य विद्यालय पंसो खरका और खाखरी पहन उच्च विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही टाना भगत कॉलेज, घाघरा के संस्थापक प्राचार्य के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक योगदान दिया। उनके प्रयासों से सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर मिला और क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण मजबूत हुआ।उनके निधन की ख...