रांची, अप्रैल 14 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह, जिला बौद्धिक प्रमुख, जिला संघ चालक जैसे अच्छे पद को सुशोभित कर चुके मदन मोहन गुप्ता का सोमवार की रात निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर को तजना मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मदन मोहन गुप्ता रामनवमी महासमिति, गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े थे। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। मदन मोहन गुप्ता के निधन पर पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डॉ निर्मल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, प्रियांक भगत, अनूप साहू, सुनील साहू, जितेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.