नई दिल्ली, फरवरी 23 -- पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया है। उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। खास बात है कि तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल रॉय लंबे समय तक मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे। 71 वर्षीय रॉय को राजधानी कोलकाता स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने कहा, 'वह कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे।' रॉय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बंगाल में यूथ कांग्रेस से की थी। टीएमसी की स्थापना के बाद वह काफी समय तक बनर्जी के साथ काम करते रहे और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। इसके बाद वह दिल्ली में टीएमसी का बड़ा चेहरा बनकर उभरे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.