नहीं रहे पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय
चतरा, मई 15 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। धुना पंचायत के बलिया, एरकी गांव निवासी चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गया। एकाएक तबियत बिगड़ जाने पर परिजन द्वारा सामुदाईक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में इलाज के बाद हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते में उनका निधन हो गया। जिसकी पुष्टि चिकित्सकों ने की। वे सुगर बीमारी से ग्रसित थे। । बुधवार को धुना शमशान घाट पर मृतक का अग्नि संस्कार किया गया। मृतक के इकलौते पुत्र इंजी. राज प्रतीक ने मुखाग्नि दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गए हैं। मृतक पत्रकार अनुज पांडेय व इंजी. पंकज कुमार के छोटे चाचा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.