देवघर, अगस्त 17 -- देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए पूर्व विधायक कामेश्वरनाथ दास का रविवार को निधन हो गया। रविवार को ठाढ़ीदुलमपुर अवस्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 71 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार हैदराबाद से उनका इलाज चल रहा था। बताते चलें कि कामेश्वरनाथ दास वर्ष- 2005 में देवघर विधानसभा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास के पुत्र राजीव रंजन ने बताया कि सोमवार को देवघर श्मशान घाट में स्व. कामेश्वरनाथ दास का अंतिम संस्कार होगा। यह भी पढ़ें- देवघर के पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास का निधन, शोक स्व. कामेश्वर नाथ दास के पिता स्व. बैद्यनाथ दास भी देवघर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। देवघर सुरक्षित विधा...