नई दिल्ली, मार्च 4 -- दिग्गज पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा दो प्रधानमंत्रियों के मीडिया सलाहकार रहे एचके दुआ का बुधवार को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। दुआ ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, तीन सप्ताह पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही नेताओं, पत्रकारों और प्रमुख हस्तियों की ओर से श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। एक जुलाई 1937 को जन्मे एचके दुआ दो प्रधानमंत्रियों ( अटल बिहारी वाजपेयी और एचडी देवेगौड़ा ) के मीडिया सलाहकार भी रहे। वे अपनी तीक्ष्ण राजनीतिक समझ और संपादकीय स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने द हिंदुस्तान टाइम्स (1987-...