मुंगेर, मई 18 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। ग्रामीण रंगमंच का जाना - पहचाना चेहरा मैथिली फिल्म और ग्रामीण रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता बिंदो यादव का रविवार सुबह निधन हो गया। जिले के पतरघट प्रखंड स्थित कहरा गांव निवासी बिंदो यादव लंबे समय से लोक रंगमंच से जुड़े हुए थे। अभिनय के साथ - साथ वह उम्दा ढोलवादक के रूप में भी पहचाने जाते थे। मैथिली शॉर्ट फिल्म रक्ततिलक में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म का प्रदर्शन देश - विदेश के कई फिल्म फेस्टिवल, विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों में हो चुका है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मेनका गांधी, सांसद रंजीता रंजन और कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सहरसा: नहीं रहे ग्रामीण रंगमंच के सशक्त अभिनेता अभिनय के लिए बिंदो यादव को कई मंचों पर सम्मानित भी किया गय...