पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के कुशल व्यवसायी प्रमोद कुमार तुलस्यान उर्फ नवल बाबू का मंगलवार की शाम में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए थे। उनके निधन से सिर्फ मेदिनीनगर और पलामू ही नहीं पूरे झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रेड क्रॉस, मारवाड़ी पुस्तकालय, पलामू जिला व्यवसायी संघ में विभिन्न दायित्वों का निवर्हन करने के बाद वे संरक्षक का दायित्व निभा रहे थे। उम्र के अंतिम पड़ाव में भी वे श्री मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय के अध्यक्ष एवं पलामू जिला व्यावसाई संघ के संरक्षक के रूप में सक्रिय थे। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति सभी को प्रोत्साहित करते थे। पलामू के औद्योगिक विकास के लिए भी वे लगातार प्रयासरत रहते थे। पारिव...