बेगुसराय, दिसम्बर 28 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। बिहार-झारखंड के निर्माण जगत का एक स्वर्णिम अध्याय रविवार को सदा के लिए बंद हो गया। रामदीरी रामनगर गांव के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं महान समाजसेवी रामकृपाल सिंह उर्फ कृपाली सिंह (लगभग 90 वर्ष) का पटना स्थित पारस अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बेगूसराय समेत पूरे बिहार-झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। पटना से उनका पार्थिव शरीर बेगूसराय लाया गया। सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात पार्थिव शरीर को स्वर्ग रथ पर रखकर बेगूसराय से रामदीरी नकटी होते हुए उनके जन्मस्थल रामदीरी रामनगर लाया गया। यहां से भव्य शव यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोग चारपहिया वाहनों, ऊंट-घोड़ा और बैंड-बाजे के साथ शामिल हुए। शव यात्रा रामदीरी गंगा घाट पहुंची। वहां वैदिक ...