अररिया, अप्रैल 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले की जानेमानी सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार व स्व डॉ. मदन सहाय की पत्नी रजनी सहाय नहीं रही। शनिवार की देर रात काली बाजार स्थित निज निवास पर उनका निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वे डॉ. विशाल भारत की मां भी थी। यहां बता दें कि स्व. मदन सहाय जानेमाने पर्यावरणविद् सुदन सहाय के भाई थे। रजनी सहाय के निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक आबिदुर्रहमान, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू, नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र आदि ने शोकसंवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- रहीमपुर उत्तरी पंचायत की पूर्व मुखिया के निधन पर शोक यह भी पढ़ें- समाज के हित के लिए किए गए कार्य सराहनीय: जिप अध्यक्ष यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता के पिता का हुआ निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.