नई दिल्ली, मार्च 14 -- सत्ते पे सत्ता, कर्ज, हीरो, विश्वनाथ, रिश्ता कागज का और कयामत जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मधु 90 के दशक की कामयाब एक्ट्रेस थीं और उन्होंने 1970 से 1980 के बीच अपने काम से खूब तारीफें लूटीं। मधु के करियर का ग्राफ यूं तो काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' के गाने 'लंबी जुदाई' के लिए किया गया। यह गाना ऑरिजनली फोक सिंगर रेशमा ने गाया था, लेकिन फिल्म ने इसे नेशनल पहचान दिला दी।अमिताभ की फिल्म में किया था यह रोल भले ही मधु मल्होत्रा ​​हमेशा सुर्खियों में न रही हों, लेकिन उस दौर की कई फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों के लिए उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बनाए रखा। साल 1982 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म...