गढ़वा, मार्च 15 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में गैस का भारी किल्लत देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं आने से गैस नहीं मिल पा रहा है। एचपी गैस दुकान संचालक सदाब अंसारी व बरडीहा स्थित इंडेन गैस के संचालक राजकुमार यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पहले रिफिल लेने के बाद 25 दिन के बाद ओटीपी आ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ओटीपी बमुश्किल आ रहा है। वह भी ओटीपी 24 घंटा के बाद मैसेज आ रहा है। उपभोक्ताओं के द्वारा बताया गया उसमें भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उसके चलते ग्राहकों को गैस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है। उससे गैस का काफी किल्लत देखा जा रहा है। उधर गैस नहीं मिलने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विवाह समारोह और अन्य कार्यक्रमों में भी दिक्कत आ रही है। लोगों को का...