प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से शहरी क्षेत्र के छोटे-छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों के बंद होने के कारण अब समस्या गहरा रही है। तमाम श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं और इनका का कहना है कि खाना नहीं मिल रहा है तो वो अब गांव की ओर पालयन कर रहे हैं। मंगलवार को कचहरी के पास खड़े श्रमिकों से जब बात की तो उनकी स्थिति समझ आई। बाबूलाल ने बताया कि वो बारा के रहने वाले हैं। यहां सिविल लाइंस के एक होटल में काम कर जीवन चला रहे थे। वहीं पर खाना भी मिल जाता था। जब से व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कमी हुई है तब से होटल मालिक ने खाना देना बंद कर दिया। पहले कुछ दिन बाहर से भोजन किया, लेकिन फिर काम भी चला गया। बाबूलाल के पास इतने पैसे भी नहीं बचे कि वो घर जा सकें। दो दिन से यहां पर मजदूरी के लिए खड़े हैं, काम करके कुछ पैसा कमाएंगे तो घ...