भभुआ, अप्रैल 7 -- अनुमंडल अस्पताल में प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से बिगड़ी हालत मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रसव के दौरान नहीं थीं महिला चिकित्सक, अस्पताल उपाधीक्षक ने पूछा स्पष्टीकरण (सर के ध्यानार्थ) मोहनियां, एक संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल में सोमवार की रात एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से गंभीर हालत में रेफर की गई प्रसूता को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूरी से ऑटा से ले जाने में रास्ते में महिला ने तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक ने महिला चिकित्सक समेत चार जीएनएम, आशा कार्यकर्ता और एंबुलेंस चालक से स्पष्टीकरण पूछा है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी ...