मऊ, जून 17 -- नहीं मिली अनुमति, नहीं लगेगा गाजी मियां का मेला पूराघाट। कोपागंज क्षेत्र के हुसापुरा मोहल्ले में प्रत्येक वर्ष होने वाले गाजी मियां का मेला सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नहीं लगेगा। पिछले वर्ष भी प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से गाजी मियां का मेला नहीं लगा था। प्रशासन का कहना है सुरक्षा व्यवस्था को देखते मेले की अनुमति नहीं दी गई है। मेला स्थल पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है गाजी मियां मेले को लेकर मेला आयोजकों को सख्त निर्देश दिया गया है। मेला स्थल पर किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन और दुकानें नहीं लगने दी जाएगी। गाजी मियां मेले को लेकर प्रशासन की मेला स्थल पर पैनी नजर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...