सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- कूरेभार संवाददाता। न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद के मुकदमे को लेकर दबंगों ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए एक महिला को समझौता करने का दबाव बनाया। आरोप है कि दबंग चार पहिया वाहन से महिला के घर पहुंचे, गाली-गलौज की और जबरन गाड़ी में बैठाकर मुकदमा वापस लेने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। थाना कूरेभार क्षेत्र के ममरखा गांव निवासी अनुपमा वर्मा पत्नी रूपेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन को लेकर अयोध्या जनपद के अंतर्गत मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमे में विपक्षी महेंद्र वर्मा उर्फ अमरनाथ वर्मा अपने साथियों के साथ बीते 31 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे चार पहिया वाहन से उनके घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.