नई दिल्ली, मई 7 -- विधानसभा चुनाव नतीजे आने के महज 48 घंटे बाद अपने बेटे की मौत से स्तब्ध चंद्रनाथ रथ की मां ने गुरुवार को दोषियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग की और दावा किया कि यह हत्या भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की हार का बदला है। अधिकारी के कार्यकारी सहायक रथ की बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर नजदीक से गोली चलाई और फिर फरार हो गए। रथ की मां ने टीवी चैनलों से कहा, ''एक मां होने के नाते मैं किसी के लिए मौत की सजा नहीं मांग सकती। लेकिन मैं दोषियों के लिए उम्रकैद की मांग करूंगी।'' शोकाकुल मां ने दावा किया कि यह हत्या भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्र...