नई दिल्ली, मई 2 -- अगर Laptop में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट नहीं होगा, तो उस बेचा नहीं जा सकेगा। लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों को यह फरमान यूरोपीय संघ ने सुनाया है। ईयू लंबे समय से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को यूनिवर्सल पोर्ट बनाने पर जोर दे रही है। हालांकि, यह कोई नया नियम नहीं है। दिसंबर 2024 से, EU में बेचे जाने वाले मोबाइल फोन, टैबलेट, डिजिटल कैमरे, हेडफोन, हेडसेट, वीडियो गेम कंसोल, पोर्टेबल स्पीकर, ई-रीडर, कीबोर्ड, माइक्रोफोन, पोर्टेबल नेविगेशन सिस्टम और ईयरबड्स USB-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। यह कदम यूरोपीय आयोग के निर्देश 2022/2380 के तहत उठाया गया, जिसने EU के रेडियो इक्विपमेंट रूल्स में संशोधन करके कई तरह के पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए एक कॉमन चार्जिंग सॉल्यूशन तैयार किया। EU में बेचे जाने वाले सभी नए डिवाइस (मोबाइल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.