नहीं बन सकी सीटी स्कैन मशीन, भटक रहे मरीज
बस्ती, जून 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली की सीटी स्कैन सेवा बहाल नहीं हो सकी है। चार दिन से जांच व्यवस्था पटरी से उतरने पर इलाज के लिए आए मरीजों को निजी सेंटरों पर भटकना पड़ रहा है। सीटी स्कैन कक्ष के बाहर जांच के लिए पहुंचने पर तैनात कर्मचारी की ओर से मशीन खराब होने का हवाला दिया गया। जांच नहीं होने से मायूस होकर मरीज चिकित्सक के पास लौट गए। चिकित्सक का कहना है मेडिसिन और सर्जरी विभाग में मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए परामर्श दिया जाता है। जांच ठप होने से मरीजों को निजी सेंटरों पर भेजना पड़ रहा है। चिकित्सक का कहना है सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी के मरीजों को हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.