नहीं बन पा रही आधी किलोमीटर जर्जर सड़क, दावे हो रहे हैं विकास के
पाकुड़, जून 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के असकंधा पंचायत के बोरियो गांव से पश्चिम बंगाल के उकुनपुर सीमा तक लगभग आधी किलोमीटर सड़क सालों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। उस क्षेत्र के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है, इसके बावजूद सड़क नहीं बनना कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का परिणाम है।
ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीण भवेश मुर्मू, शोले मुर्मू, जमीन हेंब्रम, जिगना बेसरा, गंगाराम टुडू, सकल मुर्मू, मदन सोरेन, बाले मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पश्चिम बंगाल एवं पाकुड़ जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है। कई सालों से उक्त सड़क जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। सड़क जर्जर रहने के कारण आए दिन मोटरसाइकिल एवं टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। हल्की सी बारिश में जर्जर सड़क पर पूरी तरह जल जमा हो जाती है, इसके बाद राहगीर यह नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.