गंगापार, जून 15 -- एक साल पहले बरसात में टूटी शिवपुर गांव की पुलिया न बन पाने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तमाम गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी पुलिया से गुजरते हैं। एक साल पहले जुलाई महीने में बरसात के दौरान मांडा क्षेत्र के शिवपुर गांव में बनी पीडब्ल्यूडी की पुलिया अचानक एक ट्रैक्टर गुजरने के दौरान टूट गई थी।

पुलिया की स्थिति पुलिया टूटने के महीनों बाद पुलिया के नीचे पानी निकासी हेतु पाइप लग पाई, लेकिन अभी तक इस पुलिया का मरम्मत नहीं हो पाया। शिवपुर गांव के रामजी, शिवलाल, उमा शंकर, लल्लू प्रसाद, सत्य नारायण, ओम् प्रकाश मौर्य, राम आसरे, विजय बहादुर, हिंछलाल, शिव शंकर, फूलचंद्र, केशव लाल मौर्य, कृष्णा कांत मौर्या, चंद्रिका प्रसाद गौड़, जंगी लाल गौड़, हुबराज, राम कुमार गौड़ आदि ने बताया कि एक से यह पुलिया टूटी हुई है। ...