वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के पहले गैस इंसुलेटर चौक उपकेंद्र के सुड़िया फीडर के ब्रेकर से गैस लीक होने के मामले को मछोदरी डिविजन के अभियंता गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए चौक उपकेंद्र के अभियंताओं ने प्रकरण को लंबे समय तक दबाये रखा। यही वजह है कि दस महीने बाद भी मरम्मतशुदा ब्रेकर 'बेजान' पड़ा है। अब भी सुड़िया फीडर को टाउनहाल फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा है। इस फीडर से लगभग 500 उपभोक्ता जुड़े हैं। बताया जाता है एक फीडर पर अतिरिक्त फीडर का लोड पड़ने से ओवलोड़िंग की समस्या आ रही है। सुड़िया फीडर का केबल उपकेंद्र की सीढ़ियों पर फैला है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, चौक उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगा एसी काम नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि चार एसी में से दो एसी गड़बड़ है। ऐसे में कं...