सहरसा, मार्च 24 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम तहत वार्ड 36 की मुख्य सड़क बेमौसम बारिश से जलजमाव से ग्रस्ति है। बुडको द्वारा नाला सहित सड़क निर्माण नहीं शुरू कराये जाने से नगर निगम वासी कई फीट पानी में चलने को विवश है। बेमौसम बारिश से नगर निगम की कई सड़कों सहित इस सड़क पर अभी 2 से ढ़ाई फीट पानी जमा है। स्थिति यह है कि जलजमाव के कारण नगर वासी घरों में कैद जैसी स्थिति में रह रहे हैं। नगर निगम द्वारा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करने से लोगों को लगता है कि जलजमाव की यह समस्या एक सप्ताह से अधिक दिनों तक रहेगी। इससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। हालांकि स्थानीय स्तर पर लोग जल निकासी का प्रयास सोमवार से शुरू किया गया है। जानकारी अनुसार कहरा ब्लॉक मेन रोड वार्ड 36 जगन्नाथ राय के घर होते हुए अजय पौद्धार के घर होते मारूफगंज मेन ...