ललितपुर, मई 12 -- ललितपुर। डीजल और पेट्रोल के न्यूनतम उपयोग संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद वाहनों की शेयरिंग तथा साईिकलिंग पर लोग गम्भीरता से विचार करने लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर साईिकल चलाने की संभावनाएं टटोली जा रही हैं। हालांकि दोनों जगह अलग से साईिकल चलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने के लिए वाहनों की शेयरिंग के साथ साईिकलिंग अच्छा विकल्प है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसका आसानी के साथ उपयोग कर सकते हैं। इससे वह अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे, साथ ही उनका वर्कआऊट भी हो जाएगा, जिससे उनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- मोदी की अपील पर अमल, साइकिल से नगर निगम पहुंचे सात पार्षद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनपद में साईिकल ट्रैक को तलाश किया ले...