श्रावस्ती, अप्रैल 22 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। ठेकेदार ने सीसी सड़क तो बनवा दी। लेकिन सड़क की पटरी नहीं बनवाई। इसलिए पटरी एक फुट नीची है और वाहन अक्सर फंस जाते हैं। जब दोनों ओर से आमने सामने वाहन आ जाते हैं तो निकलने का रास्ता नहीं मिलता है। नानपारा गिरंट मार्ग के खान चौराहा से चमारनपुरवा गांव होते हुए बभनपुरवा तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे श्रावस्ती विधायक पंडित रामफेरन पांडेय के प्रयास से दोबारा बनवाई गई है। ठेकेदार ने सीसी सड़क तो बनवा दी। लेकिन करीब छह महीने बाद भी सड़क की पटरी नहीं बनवाई। इसके कारण सड़क के दोनों ओर की पटरियां करीब एक फुट नीची हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। जब वाहन आमने सामने आ जाते हैं तो पास देने की जगह नहीं मिलती है। इसलिए एक वाहन को सड़क से नीचे उतारना पड़ता है। लेकिन वाहनों को फ...