नई दिल्ली, अगस्त 7 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान अपनी फटी-पुरानी किताब दिखाकर सुर्खियों में आए बिहार के छात्र सचिन कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर रेलवे कर्मचारियों पर बदसलूकी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिन ने दावा है कि वे गलती से जनरल टिकट लेकर हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (वाया गया) में चढ़ गए थे, जिसके बाद उनके साथ रेलवे कर्मियों ने बुरा बर्ताव किया। वीडियो में सचिन ने बताया कि वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER), बरहामपुर (ओडिशा) में दस्तावेज संबंधी काम के लिए गए थे, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद वे धनबाद होते हुए बिहार लौट रहे थे। जल्दबाजी में उन्होंने जनरल टिकट लिया और अनजाने में राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गए। सचिन ने अपनी गलती...