गंगापार, मई 29 -- लालतारा विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े गांव सलैया कला गांव में स्थापित दस-दस केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर पखवाड़े भर से जले पड़े हैं, पूर्व प्रधान बालकृष्ण उपाध्याय ने जले ट्रांसफॉर्मरों की शिकायत जेई आशीष कुमार से की, लेकिन आज तक कुछ न हो सका। बताया पाठा क्षेत्र होने सलैया कला गांव में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में बिजली न होने से दर्जनो घरों में जहां रात के समय अंधेरा रहता है, वहीं लोगों के अन्य काम काज पर बुरा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मटियोबेड़ा में डेढ़ साल से जला है ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...