फतेहपुर, जून 11 -- छिवलहा। हथगाम क्षेत्र के ततेनी सादिकाबाद में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब एक सैकड़ा लोग अंधेरे में है। लोगो को भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे उपभोक्ताओं में खासा रोष दिखाई दे रहा है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए दस केवीए का ट्रांसफार्मर रखा था जो तीन जून को जल गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा किए जाने के बावजूद उसे नहीं बदला जा सका। नतीजतन गांव के 25 परिवारों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण अर्जुन, जगरूप, संतोष, बिहारी मौर्य, बाबूलाल, जियालाल आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण भीषण गर्मी में सबसे अधिक पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अनगड़ा में 24 घंटे से बिजली गुल,ग्रामीण बेहाल ग्रामीणों का आरोप था...