गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में पैथोलॉजी जांच कराने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर आए दिन मारामारी की स्थिति देखने को मिलती है। दो ही काउंटर पर रजिस्ट्रेशन होने के कारण मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी होती रहती है। अब गर्मी के सीजन में मरीजों की संख्या में इजाफा भी हुआ है, जिसके कारण यह समस्या और भी बढ गई है। पैथोलॉजी इंचार्ज ने रजिस्ट्रेशन काउंटर बढाने के लिए अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी भी लिखी है। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन देखी जाती है। भीड़ को देखते हुए काउंटर बढा दिए गए हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग दो हजार मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी होती है। जिसमें पांच सौ से अधिक मरीजों को पैथोलॉजी जांच भी लिखी जाती है। पैथोलॉजी जांच से पहले मरीजों को रजिस्ट्रेशन ...